फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The audience danced to the songs Himuli and Cream Paudra.

Bageshwar News: हिमुली और क्रीम पौडरा गीतों पर जमकर झूमे दर्शक

Sun, 18 Jan 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 18 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The audience danced to the songs Himuli and Cream Paudra.
बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में स्टार नाइट के दौरान प्रस्तुति देते कैलाश कुमार और दीपिका राज।
बागेश्वर। उत्तरायणी कौतिक की चौथी स्टार नाइट लोक गायक कमलजीत ढकरियाल, दीपिका राज, कैलाश कुमार और राकेश खनवाल के नाम रही। कलाकारों ने कुमाउनी, हिंदी और नेपाली गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। देर रात तक दर्शक पंडाल पर युवा गीतों पर झूमते, थिरकते रहे।
विज्ञापन

शनिवार की रात स्टार नाइट का शुभारंभ मुख्य अतिथि नैनीताल की जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल और जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कमलजीत ढकरियाल ने बेड़ू पाको बारामासा गीत से की। उन्होंने धारचूला मां आदि कैलाश धाम..., वारि डाना पारी हिमाल..., होगा तुमसे प्यारा कौन हे कांछी... मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर.... आदि गीत सुनाए। कैलाश कुमार ने पायलियां हो हो हो.., सावन आया बादल छाये...और राकेश खनवाल ने हम छां उत्तराखंडी..., हिमुली हौलदार की चेली हिमूली..., क्रीम पौडरा.... गीत प्रस्तुत किए। गायिका दीपिका राज ने घम-घम, हुड़की..., कोट कूं बटणा..., बसंती तेरी गुलाबी साड़ी... आदि गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर सुरेश खेतवाल, शेर सिंह गढि़या, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, एसडीएम प्रियंका रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट

आर्मी जैज बैंड ने संदेशे आते हैं सुनाकर मोहा मन

स्टार नाइट कार्यक्रम से पहले कुमाऊं रेजिमेंट जज बैंड के कलाकारों की प्रस्तुति का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। ललित जलाल, चारू बसेड़ा, मुकुल, परवीन ने एक से बढ़कर एक हिंदी गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों ने हे जगत जननी महामाया...जय मैया दुर्गा भवानी..से कार्यक्रम शुरू किया। बैंड के सदस्यों ने संदेशे आते हैं...., ओ हिमा जाग कां छू तेरो जलेबी को डाब..., ले जाएं मुझे कहां हवाएं-हवाएं....., दर्दे दिल दर्दे जिगर..., रायफल मेरी कानी मां.. समेत कई गीत सुनाकर दर्शकों का मन मोहा। संचालक विजय भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
आखिरी रात इंदर आर्या ने जमाया रंग
कपकोट। कपकोट-भराड़ी के उत्तरायणी मेले की अंतिम स्टार नाइट लोक गायक इंदर आर्या के नाम रही। मां बाराही मंदिर परिसर में बचे सांस्कृतिक मंच से उन्होंने तेरो लहंगा..., गुलाबी शरारा..., समेत तमाम हिट गीत प्रस्तुत किए। पुरस्कार वितरण के साथ चार दिवसीय मेले का समापन किया गया। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक सुरेश गढि़या। नगर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, एएसडीएम अनिल चन्याल, ईओ बलवंत रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed