{"_id":"6532d4d47688c8636e085a29","slug":"the-atmosphere-became-devotional-with-the-hymns-of-mata-rani-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2153-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: माता रानी के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: माता रानी के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइशखेत में आयोजित दुर्गा पूजा में भजन कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शारदीय नवरात्र में जिले के देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लोग उमड़ रहे हैं। नुमाइशखेत मैदान, जोशीगांव और कपकोट में दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पूजा पंडालों में भजन-कीर्तन और आरती से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
नुमाइशखेत मैदान के दुर्गा और देवी पूजा पंडाल में शुक्रवार को आयोजित भजन संध्या में काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने शिरकत की। शाम से रात तक महिलाओं ने बीच में भवानी आई रे मां कालिका..., चलो बुलावा आया है..., ले लो हमारा प्रणाम नवदुर्गे..., अंबे है मेरी मां दुर्गे है मेरी मां... समेत कई भजन गाए। जोशीगांव और कपकोट में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में भी भक्तों ने भजन-कीर्तन से माहौल में भक्ति के रंग भरे।
इधर नगर के मां चंडिका देवी मंदिर, जजी स्थित कालिका माता मंदिर, उल्का माता मंदिर, गरुड़ के कोट भ्रामरी मंदिर, छानी और कांंडा के कालिका माता मंदिर, कपकोट क्षेत्र के कई भगवती मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। संवाद