{"_id":"6a00bac04bfcb985d3031000","slug":"the-ardhanarishvara-image-carved-on-the-kashila-rock-is-attracting-tourists-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124742-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सैलानियों को लुभा रही काशिल शिला पर उकेरी अर्धनारीश्वर की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सैलानियों को लुभा रही काशिल शिला पर उकेरी अर्धनारीश्वर की तस्वीर
Sun, 10 May 2026 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 10 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मैदानी क्षेत्रों की गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। जिले के कौसानी, बैजनाथ के साथ-साथ जिला मुख्यालय तक पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटन बागनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ-साथ सरयू तट की सैर कर रहे हैं। नदी के बीच में काशिल शिला पर बनी अर्धनारीश्वर की तस्वीर सैलानियों के आकर्षक का केंद्र बन रही है।
उत्तरायणी मेले में नगर के सौंदर्यीकरण के दौरान नगरपालिका की ओर से काशिल शिला पर हर साल भगवान शिव का चित्र उकेरा जाता है। इस साल कला आर्ट गैलरी के कलाकारों ने शिला पर भगवान के अर्धनारीश्वर रूप का चित्र बनाया था। मेले के दौरान इसकी फोटो लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से खूब प्रसारित की थी। अब बाहर से आने वाले सैलानी भी यहां पहुंचकर फोटो, सेल्फी लेकर इसका खूब प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। दिल्ली से आए सैलानियों के एक दल ने भी रविवार को शिला में बने चित्र की जमकर तस्वीरें खींची। नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि मेले के दौरान नगर की साज सज्जा को आकर्षक बनाने में विशेष ध्यान रखा जाता है। आने वाले समय में इसे अधिक भव्य रूप दिया जाएगा। संवाद