{"_id":"60f07aa28ebc3e859d18cd9f","slug":"the-agitated-members-of-the-district-panchayat-said-injustice-is-being-done-to-our-areas-bageshwar-news-hld4313060110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के आंदोलित सदस्य बोले-हमारे क्षेत्रों के साथ हो रहा अन्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के आंदोलित सदस्य बोले-हमारे क्षेत्रों के साथ हो रहा अन्याय
विज्ञापन
बागेश्वर। सभी जिपं क्षेत्रों को समान बजट वितरण, समितियों का पुनर्गठन, जिपं में नियम विरुद्ध हुई नियुक्तियों की जांच समेत तमाम मांगों को लेकर बीते 15 जून से आंदोलित जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। हड़ताली जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों ने समान बजट आवंटन न होने को क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय बताया है।
जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में जिपं परिसर में धरने में बैठे जिपं सदस्यों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। जिपं उपाध्यक्ष परिहार ने कहा कि उनके और आठ जिपं सदस्यों के क्षेत्रों को बजट देने में भेदभाव किया जा रहा है। नाममात्र की बजट दिया जा रहा है। जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, गोपा धपोला, इंदिरा परिहार, वंदना ऐठानी, पूजा आर्या, रूपा कोरंगा ने कहा कि जिपं अध्यक्ष उन लोगों के साथ ही नहीं जाने-अनजाने उनके निर्वाचन क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय कर रही हैं। विवेकाधीन कोष से भैरूचौबट्टा और वज्यूला जिपं क्षेत्र को एक धेला भी नहीं दिया गया है। अपने चहेते जिपं सदस्यों के क्षेत्रों को खुलकर बजट का आवंटन किया जा रहा है।
उपाध्यक्ष और सदस्यों ने कहा कि आवंटित बजट की प्रतियां निर्वाचन क्षेत्र की जनता के सामने रखी जाएगी। आवंटित बजट का सोशल आडिट कराया जाएगा। कहा कि न्याय मिलने तक हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे।