{"_id":"68d18cdfcb10fc7c7a0207c9","slug":"the-accused-who-escaped-from-custody-is-still-missing-even-after-six-days-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-118726-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अभिरक्षा से भागे आरोपी का छह दिन बाद भी नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अभिरक्षा से भागे आरोपी का छह दिन बाद भी नहीं चला पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बीते बुधवार को न्यायालय में पेशी के लिए लाया जा रहा चरस तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस की कई टीमें आरोपी की खोजबीन में लगी हैं लेकिन छह दिन बाद भी आरोपी पकड़ में नहीं आया है।
कपकोट पुलिस ने 450 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों को न्यायालय में पेश करने के लिए जिला मुख्यालय लाया जा रहा था। झटक्वाली के पास कॉजवे में गाड़ी की रफ्तार कम होते ही दोनों आरोपी वाहन से कूदकर सरयू नदी की ओर झाड़ी में भाग गए। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन दूसरा आरोपी रोहित कुमार पुलिस के हाथ नहीं आया।
आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूले हुए हैं। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। सरयू नदी के अलावा जिले के बैरियरों पर वाहनों की रात-दिन सघन तलाशी की जा रही है। इसके बाद भी आरोपी का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
कोट
आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। बीते दिनों आरोपी के कहीं दिखने की सूचना मिली जिस पर टीम तलाश कर रही है। आरोपी के मूल निवास में भी पुलिस टीम को सतर्क कर दिया गया है। अब तक आरोपी अपने घर भी नहीं पहुंचा है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। - रेखा यादव, प्रभारी एसपी, बागेश्वर