{"_id":"69f8d416f5b24b3bfc018abf","slug":"tent-traders-demand-compensation-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-124586-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: टैंट व्यवसायियों ने की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: टैंट व्यवसायियों ने की मुआवजे की मांग
Mon, 04 May 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 04 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विगत दिनों में आए अंधड़ के दौरान कई टैंट कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा। अंधड़ का नुकसान उठाने वाले कारोबारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और डीएम आकांक्षा कोंडे को ज्ञापन देकर मुआवजे की मांग की है।
कारोबारी दिनेश सिंह ने बताया कि टैंट के कारोबार से उनका परिवार चलता है। इस साल सीजन से पूर्व 10 लाख रुपये का लोन लेकर नया सामान खरीदा था। विगत दिनों एक शादी समारोह में टैंट को अंधड़ के कारण काफी नुकसान हो गया। सामान बर्बाद होने से सीजन के बाकी बुकिंगों के प्रभावित होने की आशंका है। कारोबारी जगदीश सिंह कार्की ने बताया कि डिग्री कॉलेज मैदान में एक समारोह में टैंट लगाया था। अंधड़ की चपेट में आने से टैंट का सारा सामान बर्बाद होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावितों ने नुकसान से उबरने के लिए आर्थिक मदद करने की मांग की।