{"_id":"5e5564ff8ebc3ef3f25122e2","slug":"temperature-decreases-after-rainfall-bageshwar-news-hld3751012128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और ओलावृष्टि से ठंड में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और ओलावृष्टि से ठंड में इजाफा
विज्ञापन
धरमघर के बास्ती में गिरे आले।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। जिला मुख्यालय के साथ ही तमाम स्थानों में बारिश हुई। धरमघर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।
दोपहर सवा तीन से करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। अचानक हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। धरमघर से लगे बास्ती, द्वारी, चुचेर, सिमगड़ी, महरूड़ी, सनगाड़, मझेड़ा समेत तमाम इलाकों में ओले गिरे। ओलावृष्टि से सब्जी, फल, फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। बास्ती के ग्राम प्रधान केदार महर ने फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देेने की मांग की है। जिला मुख्यालय के आसपास के इलाकों में भी हल्की ओलावृष्टि हुई। बदले मौसम के कारण एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।
जिले के कपकोट, शामा, बदियाकोट सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी वर्षा और शीतलहर से लोगों को हाड़ फोड़ने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को बागेश्वर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।