फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Team reached to help people.

Bageshwar News: रेडक्रॉस सोसायटी ने की आपदा प्रभावित परिवार की मदद

Sun, 02 Jul 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 02 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Team reached to help people.
बागेश्वर। आपदा प्रभावित परिवार की मदद के लिए रेडक्रॉस सोसायटी की टीम खांकर गांव पहुंची। स्वयंसेवियों ने पीड़ित परिवार को तिरपाल, कंबल, बर्तन और अन्य जरूरी सामग्री मुहैया कराई।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया वर्मा के नेतृत्व में रेडक्रॉस की टीम ने खांकर के आपदा प्रभावित दीपा देवी के परिवार से मिलकर हालचाल जाना। बीते शुक्रवार को बारिश के दौरान दीपा देवी के मकान की छत गिरने से जरूरी सामान दब गया था। मकान टूटा तो परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे। सामान दबने से परिवार के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

टीम के साथ भाजपा के जिला मंत्री रवि करायत गांव पहुंचे। उन्हाेंने कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद के लिए रेडक्रॉस की टीम सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने प्रभावित परिवार को अपनी ओर से भी जरूरी मदद देने का आश्वासन दिया। रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी आपदा के दौरान सोसायटी आपदा प्रभावितों की मदद के लिए प्राथमिकता से कार्य करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed