फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Team inspected the shop.

Bageshwar News: शिकायत पर प्रतिष्ठान का निरीक्षण, मिठाई का सैंपल लिया

Sat, 01 Jun 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 01 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Team inspected the shop.
बागेश्वर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकायत पर बागेश्वर नगर के चौक बाजार स्थित मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। बाल मिठाई और लड्डू का नमूना लिया। प्रतिष्ठान में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाए जाने पर प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन




शनिवार को खाद्य अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडेय के नेतृत्व में प्रतिष्ठान की चेकिंग की गई। खाद्य अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिठाई के नमूने को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा जाएगा। नमूने की जांच रिपोर्ट मानकों के अनुसार न आने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान व्यापारी के प्रतिष्ठान में साफ-सफाई नहीं होने पर नोटिस दिया गया। व्यापारी को प्रतिष्ठान में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। भविष्य में लापरवाही बरतने पर मिष्ठान विक्रेता का खाद्य पंजीकरण निलंबित करने की हिदायत दी गई। टीम में भूपेंद्र सिंह देव, जीवन धौनी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed