फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Teachers Will Protest on 27th

माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया 27 से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teachers Will Protest on 27th
बागेश्वर में बैठक करते माध्यमिक शिक्षक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आठ सूत्री मांगों के लिए विभाग के उपेक्षापूर्ण रवैये से नाराज माध्यमिक शिक्षक संघ ने 27 सितंबर से बेमियादी हड़ताल का ऐलान किया है। शिक्षकों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया। सरकार और विभाग से जल्द शिक्षकों की समस्याओं का संज्ञान लेने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाश अंडोला की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। शिक्षकों ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कई समस्याएं हैं। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाता रहा है। इसके बावजूद सीईओ कार्यालय से समस्याओं का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। कहा कि अशासकीय विद्यालयों की उपेक्षा को अधिक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तय तिथि से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। बैठक में एमसी पांडेय, प्रकाश कालाकोटी, प्रदीप गढ़िया, लक्ष्मण कोरंगा, अंकुर नेगी, नारायण कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed