फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Teachers were not arrested after the FIR be kindled

एफआईआर के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर भड़के शिक्षक

Wed, 20 Apr 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Wed, 20 Apr 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
 Teachers were not arrested after the FIR be kindled
पुलिस - फोटो : Bureau

पिछले दिनों राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष डा. शैलेंद्र धपोला की स्कूटी को ओवरटेक कर अज्ञात वाहन ने उन्हें घायल कर दिया था। पीड़ित शिक्षक नेता ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी, लेकिन पुलिस आरोपी को आज तक दबोच नहीं सकी है।

विज्ञापन


गुस्साए संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात उन्हें ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर दो मई से आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है। डीएम को दिए ज्ञापन में राजकीय और माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कहा है कि 11 अप्रैल को संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष डा. धपोला की स्कूटी को तहसील रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया था।
विज्ञापन


घटना की उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। ंलेकिन आज तक पुलिस आरोपी का पता तक नहीं लगा सकी है। उन्होंने डीएम से मामले में पुलिस को सख्त निर्देश देकर आरोपी को दबोचने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री विजय गोस्वामी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कैलाश अंडोला, मोहन सहिं धामी, गिरीश रावत, हेम जोशी, डा. राजीव जोशी और प्रदीप जोशी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed