{"_id":"5b5e0b4f4f1c1b4a748b7987","slug":"teachers-to-lock-into-ceo-s-office-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल सीईओ दफ्तर में ताला ठोकेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल सीईओ दफ्तर में ताला ठोकेंगे शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
बागनाथ मंदिर में बैठक करते राजकीय शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षक 31 जुलाई को सीईओ दफ्तर में ताला ठोकेंगे। इसके साथ ही जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। तालाबंदी में जिले भर के राजकीय शिक्षक शामिल होंगे।
रविवार दोपहर बागनाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक में राजकीय शिक्षकों ने तालाबंदी के आंदोलन का एलान किया। कहा कि 21 जुलाई से शिक्षक क्रमिक अनशन कर रहे हैं। दूसरे चरण में दून में 31 को आमरण अनशन होगा। बागेश्वर में विरोध स्वरूप मुख्य शिक्षा अधिकारी के दफ्तर पर ताले ठोके जाएंगे। शिक्षकों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन में डटे रहने का इरादा भी जताया। उन्होंने सरकार पर शिक्षकों के उत्पीड़न और समस्याओं का समाधान न करने की भी तोहमत मढ़ी। इस दौरान बीसी जोशी, रवि जोशी, राजीव जोशी, महिपाल डसीला, मोहन शाही, दीप पांडे, शैलेंद्र धपोला, नूर अहमद, संजीव जोशी, संगम साह आदि थे।