{"_id":"69eba966d59046c3fb0f6922","slug":"teachers-passion-for-cricket-spends-lakhs-of-rupees-teaching-teenagers-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124313-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: क्रिकेट के प्रति शिक्षक का जुनून, किशोरों को सिखाने में खर्च कर दिए लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: क्रिकेट के प्रति शिक्षक का जुनून, किशोरों को सिखाने में खर्च कर दिए लाखों रुपये
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। क्रिकेट के प्रति जुनून और किशोरों, युवाओं को खेल से जोड़ने की मुहिम में किसी को अपने पल्ले से लाखों खर्च करते बिरला ही देखा जाता है। तहसील क्षेत्र के एक शिक्षक पिछले सात-आठ साल में इसी काम में 40 लाख रुपये से अधिक खर्च कर चुके हैं। वेतन से खर्च पूरा नहीं होने पर उन्हें लोन तक लेना पड़ा। आज भी वह लोन की किश्त भर रहे हैं।
टीट बाजार निवासी सुंदर नेगी राजकीय प्राथमिक विद्यालय परकोटी में शिक्षक हैं। बचपन से उन्हें क्रिकेट खेलने का बड़ा शौक था। हालांकि सुविधाएं नहीं होने से वह कुशल खिलाड़ी के रूप में कॅरियर नहीं सके। शिक्षक बनने के बाद उन्होंने क्षेत्र के बच्चों के रूप में अपने सपने को साकार करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने निशुल्क क्रिकेट एकेडमी खोलने की दिशा में पहल की। हालांकि बिना मैदान के यह आसान नहीं था। निजी खर्च से मैदान बनाना संभव नहीं हुआ तो बैंक से लोन लिया। भकुनखोला में नदी किनोर मैदान तैयार किया। बेहतर सुविधा देने के लिए वहां क्रिकेट की प्रैक्टिस नेट लगाई। वर्तमान में उनकी एकेडमी में 18 खिलाड़ियों को निशुल्क तैयार किया जा रहा है।
नेगी सर जैसा कोई नहीं कर सकता
एकेडमी में क्रिकेट का ककहरा सीख रहे भकुनखोला निवासी शंकर कुमार, स्याल्दे टीट निवासी नवीन कुमार, कनस्यारी निवासी राजेश भरड़ा, टीट बाजार के कमल भारती कहते हैं कि नेगी सर जैसा सहयोग कोई दूसरा नहीं कर सकता है। उन्होंने अपने खर्च से खेल मैदान के लिए सरिया, सीमेंट, रेता खरीदा। मैदान को नदी के कटाव से बचाने के लिए सुरक्षा दीवार बनाई। क्रिक्रेट खेलने के लिए पिच तैयार की गई है। इसमें कोटा स्टोन और नेट लगाई। निजी खर्चे से मैदान को संवारा। कई बार जेसीबी लगाकर मैदान को खेलने लायक बनाया। खेल किट की व्यवस्था निजी खर्चे से करते हैं।