{"_id":"5873c64c4f1c1b1929ba91b0","slug":"teachers-have-not-been-paid-for-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिला
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत उच्चीकृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को नवंबर माह से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते शिक्षकों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजकीय शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी से रमसा के शिक्षकों को नियमित वेतन भुगतान की व्यवस्था करने की मांग की है।
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में शिक्षक संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र धपोला ने कहा है कि बागेश्वर जिले में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत उच्चीकृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को नवंबर माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। विभागीय अधिकारियों द्वारा समय पर बजट आवंटित नहीं होने की बात कही जाती है। समय पर वेतन नहीं मिलने से लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा है कि रमसा के तहत उच्चीकृत स्कूूलों के शिक्षक भी राज्य सरकार के तहत संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की तरह नियमित शिक्षक हैं। ऐसे में ऐसे विद्यालयों के शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान होना जरूरी है। उन्होंने जिलाधिकारी से समय पर वेतन भुगतान के संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में कैलाश अंडोला, विजय गोस्वामी, डॉ. प्रेम सिंह, भैरव दत्त, आलोक पांडे, रवि जोशी आदि शामिल थे।