फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Teacher Dr. mamata Hounered

Bageshwar News: शिक्षिका डॉ. ममता को मिला साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक पुरस्कार

Sun, 05 Mar 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 05 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teacher Dr. mamata Hounered
बागेश्वर। राजकीय हाईस्कूल उत्तरौड़ा की विज्ञान शिक्षिका डॉ. ममता पुरोहित को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन


शिक्षिका को भारतीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक परिषद और रमन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन ने ऑनलाइन संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। शिक्षिका डॉ. ममता देशभर से चुने गए 10 शिक्षकों में दूसरा स्थान पाने में सफल रहीं। वह पुरस्कार पाने वाली उत्तर भारत की एकमात्र शिक्षिका हैं।
विज्ञापन


पुरस्कार के लिए अक्तूबर 2022 में ऑनलाइन पंजीकरण किया गया था। शिक्षिका की उपलब्धि पर मुख्य शिक्षाधिकारी जीएस सौन, खंड शिक्षा अधिकारी चक्षुपति अवस्थी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन चंद्र साह और विद्यालय स्टाफ ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामना दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहानी संग्रह अल्मोड़ा की अन्ना का विमोचन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की डॉ. दीपा गुप्ता की ओर से प्रकाशित कहानी संग्रह अल्मोड़ा की अन्ना का नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में विमोचन हुआ। इसमें संकलित कहानी धीरेंद्र अस्थाना और वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण कल्पित ने लिखी हैं। समावर्तन पत्रिका के संपादक प्रो. निरंजन श्रोत्रिय ने पुस्तक का विमोचन कर प्रकाशक व कहानीकारों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed