{"_id":"5bb65231867a5528f67af7c4","slug":"taxi-operation-arrangement-of-bageshwar-will-be-stalled-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से ठप रहेगी बागेश्वर की टैक्सी संचालन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से ठप रहेगी बागेश्वर की टैक्सी संचालन व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते टैक्सी चालक और मालिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। टैक्सी संचालन में आ रही दिक्कतों से नाराज टैक्सी चालकों ने शुक्रवार से टैक्सी संचालन व्यवस्था ठप रखने का एलान किया है। बृहस्पतिवार को टैक्सी एसोसिएशन ने मनमाने नियमों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
टैक्सी संचालकों ने कहा कि आए दिन मनमाने नियमों के कारण टैक्सियों का संचालन करना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। स्पीड गवर्नर के कारण संचालकों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। नए नियमों के कारण चालकों व यात्रियों को परेशान किया जा रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी प्रदेश में टैक्सी चालक व मालिकों की परेशानी कोई सुन नहीं रहा है।
बागेश्वर की चारों यूनियनों ने निर्णय लिया है कि पांच अक्टूबर से जिले में टैक्सी संचालन ठप किया जाएगा। मांगों के समर्थन में टैक्सी संचालकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष अरविंद खेतवाल, विनोद, गिरीश, राजेंद्र, प्रताप, नरेंद्र थापा, गोविंद, कुष्णा, प्रवीण चौहान, दिनेश, प्रकाश सिंह, पुष्कर जोशी, प्रकाश उपाध्याय आदि थे। इधर गरुड़ में टैक्सी यूनियन की स्थानीय इकाई ने पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने के आदेश को निरस्त करने आदि मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने शुक्रवार से स्कूल वाहनों को छोड़कर अन्य टैक्सी वाहनों का संचालन पूर्ण रुप से ठप रखने का निर्णय लिया है। टैक्सी यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चंदन बरोलिया, संरक्षक महेश बोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल पंत ने बताया कि स्कूल वाहनों को छोड़कर शुक्रवार से टैक्सी वाहन सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे।