फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tata Sumo car and four women injured in clash

कार और टाटा सूमो की भिड़ंत में चार महिलाएं घायल

Sun, 23 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 23 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tata Sumo car and four women injured in clash
बागेश्वर- बैजनाथ सड़क में वाहनों की टक्कर के बाद लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन


 बागेश्वर-बैजनाथ मार्ग में बहुली के पास एक मारुति कार और टाटा सूमो में टक्कर हो गई। इस दुुर्घटना में रुद्रप्रयाग व कर्णप्रयाग से घूमने आ रही चार महिलाएं घायल हो गई। एक महिला के सिर में चोट आई जबकि चार अन्य मामूली रूप से घायल हुए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के कारण लगभग आधे घंटे तक सड़क में जाम भी लगा रहा। 

रविवार की सुबह बागेश्वर से बैजनाथ को जा रही मारुति यूके 06-वी 2755 और ग्वालदम से बागेश्वर आ रही यूके 11टीए-1093 में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में कर्णप्रयाग के घनाई निवासी शाजिदा पत्नी रुस्तम अली, रुद्रप्रयाग के दियोड़ी गुप्तकाशी निवासी सावित्री पत्नी हेमंत सिंह, ऊखीमठ निवासी रोशनी पत्नी वीर बालम सिंह और रंजू पत्नी संजय सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने घायलों की मरहम पट्टी करने के बाद छुट्टी दे दी। घायल महिलाओं ने बताया कि वे सभी घूमने के लिए बागेश्वर आई थीं। दुर्घटना की जांच कर रहे बागेश्वर कोतवाली के एसआई गोपाल राम ने बताया कि मारुती कार के ब्रेक नहीं लगने के कारण दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। मारुति को रुद्रपुर निवासी विनोद कुमार और टाटा सूमो को ग्वालदम निवासी रोहित गढ़िया चला रहा था। दुर्घटना के कारण सड़क में लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस द्वारा आपस में भिड़े वाहनों को हटाया गया। इसके बाद ही यातायात सुचारु हुआ। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed