फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   syllabus not completed and exams announced

पाठ्यक्रम पूरा हुआ नहीं, परीक्षा तिथि कर दी घोषित

Mon, 20 Nov 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 20 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
पीजी कॉलेज के छात्रों का कहना है कि अभी कई कक्षाओं के विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। छात्रों ने कहा कि इस तरह बिना तैयारी के परीक्षा देने पर विद्यार्थी फेल हो सकते हैं। उन्होंने प्राचार्य से मुलाकात कर उन्हें कुलपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने पाठ्यक्रम पूरा हुए बगैर परीक्षा तिथि घोषित न करने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय की सभी कक्षाओं के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा घोषित हो चुकी है, जबकि अभी तक किसी भी कक्षा का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


एमएससी तृतीय सेमेस्टर रसायन विज्ञान का पाठ्यक्रम पूरा हुए बगैर बिना किसी पूर्व सूचना के ही परीक्षा की तिथि परिवर्तित कर दी गई है। इससे छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने में कई दिक्कतें होंगी। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला, सचिव रोहिम पंत, सह सचिव तनुज कर्म्याल, कोषाध्यक्ष मनोज धपोला, हेमा उपाध्याय, मीनाक्षी पंत, नरेंद्र देव, नरेंद्र गोस्वामी और कनिका आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed