{"_id":"680bd6f90d67fade79098373","slug":"syalde-tahsil-new-building-bageshwar-news-c-232-1-alm1005-127317-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अब नए भवन से संचालित होंगे स्याल्दे तहसील के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अब नए भवन से संचालित होंगे स्याल्दे तहसील के काम
Sat, 26 Apr 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्याल्दे। तहसील भवन का शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा एवं क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। करीब 280.12 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है। अब तहसील नए भवन में सुसज्जित होगी। इससे पहले यहां पहुंचने पर मंत्री का स्वागत किया गया।
वहां पर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार दिवान गिरी, ईई शशांक कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी शैलेष जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी वंदना रौतेला थीं। इधर, तहसील परिसर में शुक्रवार को चौकोट मेला शुरू हो गया। जिसका उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मौके पर महिला मंगल दलों की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
इस दो दिनी मेले में कई स्टाल लगे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम पेश करने वाली महिलाओं समेत प्रतिभा खोज परीक्षा व बोर्ड परीक्षा में अव्वल बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। कार्यक्रम में चौकोट संस्था के सदस्य हृदेश महरा थे।