फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sweeming in Bageshwar

बढ़ने लगी है गर्मी, चलो नदी में नहाकर आएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sweeming in Bageshwar
बागेश्वर की गोमती नदी में तैराकी करते युवा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मार्च के तीसरे हफ्ते में तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है। नगरीय क्षेत्रों में गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही सरयू और गोमती नदियों में युवाओं की टोली तैराकी और जलक्रीड़ा का लुत्फ उठाने को पहुंचने लगी है। दिन चढ़ने के बाद युवा सरयू और गोमती के शीतल जल में राहत खोज रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र जोशी, महिपाल भरड़ा आदि का कहना है कि सरयू और गोमती नदियों पर नगरवासियों की निर्भरता काफी अधिक है। नगर का शायद ही कोई युवा होगा, जिसने गर्मी के दिनों में सरयू या गोमती नदी में तैराकी का आनंद न लिया हो।
विज्ञापन

हद न करें पार, जल पुलिस रखेगी पैनी नजर
बागेश्वर। एक ओर जहां गर्मी बढ़ने के बाद युवा सरयू और गोमती में नहाने और तैराकी करने पहुंच रहे हैं। वहीं पुलिस भी नदी में किसी अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए मुस्तैद हो गई है। जल पुलिस दिन के समय नदियों की निगरानी कर रही है। फायर सर्विस के प्रशिक्षित जवानों को भी सतर्क रहने के निर्देेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि सरयू और गोमती का जलस्तर वर्तमान में बहुत अधिक नहीं है। ऐसे में कम बहाव वाले स्थान पर ही युवाओं को नहाना या तैराकी करना चाहिए। कहा कि गर्मी में नदी में नहाने वालों को देखते हुए जल पुलिस के जवान दिन के समय बागनाथ मंदिर के पास से नदी में पैनी नजर रख रहे हैं। बागेश्वर, कपकोट और बैजनाथ में फायर सर्विस के प्रशिक्षित जवानों को भी नदियों में नजर बनाए रखने और किसी प्रकार की दुर्घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि नदियों में कुछ स्थलों को खतरनाक की श्रेणी में चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
नहाने के दौरान रखें इन बातों का ख्याल
नदी में कम बहाव वाले स्थान पर ही नहाएं या तैराकी करें।
तैरना नहीं आने नदी में नहाना रिस्की हो सकता है। किसी तरह का बेवजह रिस्क लेने से बचें।
नदी में नहाने के दौरान किसी प्रकार के स्टंट या खतरनाक करतब करने से बचें।
मौसम खराब होने पर नदी में कतई न जाएं, अचानक होने वाली बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में नदी में नहाना खतरनाक हो सकता है।
कम उम्र के बच्चे नदी में कतई न जाएं।
बिना माता-पिता की अनुमति के नदी नहाने न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed