फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Swan took the initiative, education filled the flight

हंस की पहल चढ़ी परवान, शिक्षा ने भरी उड़ान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Swan took the initiative, education filled the flight
बागेश्वर के राजकीय जूनियर हाईस्कूल तीख में कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण करते विद्यार्थी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। तमाम दावों के बाद भी पर्वतीय क्षेत्र के स्कूलों में अब तक पर्याप्त संख्या में शिक्षक नहीं हैं। सरकार से गुहार लगाकर स्थानीय निवासी भी हार गए तब सामाजिक संस्था हंस फाउंडेशन बच्चों की मदद को आगे आया और जिले के हिमालयी क्षेत्र से सटे गांवों के 28 सरकारी स्कूलों में 39 शिक्षक तैनात किए हैं। इन शिक्षकों को 8500 सौ रुपये से लेकर 15000 रुपये तक मानदेय भी संस्था की ओर से दिया जा रहा है। हंस फाउंडेशन की इस पहल से कोरोना काल में भी इन गांवों के बच्चों की पढ़ाई जारी है। हंस फाउंडेशन क्षेत्र के नौनिहालों को कंप्यूटर शिक्षा भी दे रहा है, जिसका लाभ 1718 विद्यार्थियों को मिल रहा है।
विज्ञापन

हंस फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही चिराग संस्था के माध्यम से करीब डेढ़ साल पहले हिमालयी क्षेत्र के सुविधा विहीन स्कूलों का कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया था। संस्था ने शिक्षा विभाग से अनुमति लेकर पांच सरकारी इंटर कॉलेजों, 20 प्राथमिक विद्यालयों और तीन जूनियर हाईस्कूलों को संवारने का काम शुरू किया। इन इंटर कॉलेजों में जीआईसी खाती, सोराग, बदियाकोट, कर्मी और जीआईसी बघर, जूनियर हाईस्कूलों कर्मी, तीख और उमिया शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत इन स्कूलों में 39 शिक्षकों की तैनाती की। चयनित पांचों जीआईसी और तीन जूनियर हाईस्कूलों में कंप्यूटर लगाने के साथ कंप्यूटर शिक्षक भी तैनात किए। इंटर कॉलेजों में गेस्ट टीचर, प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में बाल शिक्षकों की भी तैनाती की गई। इंटर कॉलेजों में पुस्तकालय खोले हैं, जिनमें करीब पांच हजार पुस्तकें हैं। हंस फाउंडेशन गेस्ट टीचरों को 15 हजार, कंप्यूटर शिक्षकों को 12 हजार और बाल शिक्षकों को 8500 रुपये मानदेय देता है। गौर करने वाली बात यह है कि सभी शिक्षक स्थानीय हैं, जिन्हें घर पर रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचार विहीन क्षेत्र में टैबलेट से हो रही पढ़ाई
बागेश्वर। पिंडरघाटी का इलाका संचार विहीन है, लिहाजा इस क्षेत्र में इंटरनेट एक सपना है। पर हंस फाउंडेशन ने मुंबई की संस्था ‘जाया लैब’ के जरिये प्राथमिक स्कूल खाती, बदियाकोट, किलपारा में 20-20 वाई फाई बॉक्स लगाए हैं। जिनकी सहायता से टैबलेट चलाए जाते हैं और बच्चों को अंग्रेजी, गणित की शिक्षा दी जाती है। उमला और सोराग में भी टैबलेट दिए गए हैं लेकिन यहां बिजली नहीं होने से पढ़ाई नहीं हो पा रही है।

फ्रांस के विद्यार्थी भी हंस के मुरीद
बागेेश्वर। हंस फाउंडेशन के कार्य से प्रभावित होकर अगस्त 2019 में फ्रांस निवासी ई-कॉमर्स की विद्यार्थी इवा और प्राकृतिक ऊर्जा प्रबंधन (इनर्जी सिस्टम मैनेजमेंट) के विद्यार्थी पियरे इन स्कूलों में इंटर्नशिप (प्रशिक्षुता) के लिए पहुंचे। यह लोग एक महीने तक पिंडरघाटी में रहे। संस्था के कार्यों से काफी प्रभावित थे। पिंडरघाटी के जर्जर अवस्था में पहुंचे सभी 28 स्कूल भवनों की मरम्मत फाउंडेशन ने करवाई है। इन स्कूलों में 470 सेट फर्नीचर दिया गया है। कोरोना काल में भी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हुई है।
एनबी अवस्थी परियोजना कंसलटेंट हंस फाउंडेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed