फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   survey will asses conditions of science education

सर्वे से सामने आएगी विज्ञान शिक्षा की हकीकत

Sun, 27 Dec 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 27 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 राज्य का विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग सरकारी स्कूलों में विज्ञान शिक्षा का स्तर जानने के लिए छात्र छात्राओं के बीच सर्वे कर रहा है। इसके लिए प्रश्नोत्तरी की मदद ली जा रही है। सर्वे के नतीजों के आधार पर विद्यालयों में सुविधाएं दी जाएंगी।


उत्तराखंड विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) राज्य के सभी जिलों में छात्र छात्राओं के विज्ञान शिक्षा के स्तर का आकलन के लिए सर्वे कर रहा है। बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक दीप जोशी ने बताया कि सर्वेक्षण के नतीजों के आधार पर स्कूल स्तर पर शैक्षिक स्तर को बढ़ाने के प्रयास होंगे। जिससे स्कूलों का वातावरण बेहतर होगा। यूसर्क प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाकों तक विज्ञान शिक्षा के प्रसार को प्रयासरत है। बागेश्वर जिले में शिक्षा के स्तर का आकलन करने के लिए कपकोट, बागेश्वर, पाये, ऐठाण, वज्यूला, गरुड़, देवलधार, कन्यालीकोट स्थित इंटर कॉलेजों में सर्वे होगा। इस कार्यक्रम में ब्लाक समन्वयक कैलाश  चंदोला, के रहमान आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed