फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Survey of Tanakpur-Bageshwar rail line completed: CM

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सर्वे पूरा : सीएम

Wed, 16 Aug 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 16 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Survey of Tanakpur-Bageshwar rail line completed: CM
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में सभा को संबो​धित करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सपना साकार करने की दिशा में तेजी से कदम उठा रहे हैं। पीएम की घोषणा के अनुरूप टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की ब्राडगेज सर्वे का काम पूरा हो गया है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की तरह कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों को जोड़ने वाली टनकपुर-बारेश्वर रेल लाइन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। धामी ने कहा कि दिवंगत कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास विकास की पुख्ता नींव डाल गए हैं। बागेश्वर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सीएम बागेश्वर की स्वास्थ्य, पेयजल सुविधा के साथ ही सीवर लाइन, रोडवेज डिपो, स्टेडियम समेत कई उपलब्धियों को जनता के सामने रख गए।
विज्ञापन


बुधवार को पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में नुमाइशखेत मैदान में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं। उन्होंने 2022 के चुनाव में टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण कराने की घोषणा की। पिछले दिनों वंदे भारत रेल सेवा की शुरूआत करते हुए पीएम ने एक बार फिर टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण करने की घोषणा की। पीएम की घोषणा के अनुरूप रेल लाइन की सर्वे पूरी हो गई है। बागेश्वर के लोगों का रेल का सपना आने वाले समय में पूरा होगा। भाजपा की सरकार बागेश्वर तक रेल पहुंचाएगी।
विज्ञापन


धामी ने सिलसिलेवार बागेश्वर के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि सरकार बागेश्वर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को पुख्ता करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। बागेश्वर के खोली में दो सौ बेड के अस्पताल को मंजूरी दी गई है। 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर बागेश्वर में बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि केंद्र सरकार की घोषणा के अनुरूप मेडिकल कॉलेज के लिए गरुड़ में जमीन चयनित की गई है। दो स बेड का अस्पताल बनने के बाद बागेश्वर मेडिकल कॉलेज की स्थापना का हकदार हो जाएगा। मेडिकल काॅलेज के लिए कम से कम दो सौ बेड का अस्पताल होना जरूरी है।






कांग्रेस को चुनाव में याद आते हैं विकास कार्य


बागेश्वर। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव के दौरान विकास कार्य याद आते हैं। अन्य समय मुंह बंद रहता है। कहा कि कांग्रेस को मालूम होना चाहिए कि भाजपा की सरकार ने बागेश्वर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का संकल्प व्यक्त किया है। इसके अनुरूप एक अरब पैंतालिस करोड़ की डीपीआर शासन के पास पहुंच गई है। जल्द सीवरेज लाइन का निर्माण होगा।
उन्होंने कहा कि बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आठ पंपिंग पेयजल योजनाओं का निर्माण हो रहा है। नगर के लिए 3.7 एमएलडी की मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना बन रही है। योजना का काम अंतिम चरण में है। जल्द बागेश्वर नगर पेयजल संकट से मुक्त हो जाएगा। कहा कि स्व. चंदन राम दास बागेश्वर को विकास के पथ पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ गए हैं। बागेश्वर में रोडवेज डिपो की कार्यशाला, पेट्रोल पंप का निर्माण हो रहा है। डिपो व्यवस्थित होगा। संवाद







सीएम गिना गए सरकार के काम

बागेश्वर। मुख्यमंत्री ने सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि नकल अध्यादेश सरकार की बड़ी उपलब्धि है। सरकारी सेवाओं में भर्ती की पुख्ता व्यवस्था बनाई गई है। सरकार अतिक्रमणमुक्त प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रदेश में भू-कानून का मार्ग प्रशस्त होने जा रहा है। समान नागरिक संहिता सरकार की बड़ी उपलब्धि होगी। संवाद




धार्मिक पर्यटन में अग्रणी होगा बागेश्वर

बागेश्वर। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बागनाथ धाम को प्रसाद योजना के तहत चिह्नित किया गया है। धाम के साथ ही नदी घाटों का कायाकल्प होने जा रहा है। बागनाथ और बैजनाथ को मानसखंड मंदिर माला योजना में चयनित हैं। विकास का खाका खींच लिया गया है। हवाई सेवा के विस्तार के लिए बैजनाथ के हेलीपैड के विस्तार को मंजूरी दी गई है। धार्मिक पर्यटन के साथ ही साहसिक पर्यटन बागेश्वर जिले के लोगों के रोजगार से जुड़ेगा। संवाद






दास का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति : धामी
बोले- हमेशा चंदन की तरह खुशबू बिखेरते रहे चंदन

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत मंत्री चंदन राम दास का निधन बागेश्वर और राज्य की अपूर्णीय क्षति है। उनका निधन मेरी (सीएम) व्यक्तिगत क्षति है। स्व. दास हमेशा बागेश्वर के विकास के लिए चिंतित रहते थे। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मुलाकात होती थी, तो वह अपनी तबियत की चिंता छोड़ बागेश्वर की योजनाओं की ही बात करते थे। कहा मुझे छोटा भाई मानते थे। उनका आचरण हमेशा मर्यादापूर्ण रहा। वह सदा चंदन की तरह खुशबू बिखेरते रहे। चार बार विधायक, मंत्री रहे, लेकिन हमेशा बागेश्वर के लोगों का दास बनकर काम किया। संवाद






चंपावत दोहराएगी भाजपा:सीएम

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर उप चुनाव में जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त नजर आए। सीएम ने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा चंपावत की जीत के आंकड़े को दोहराएगी। चंपावत में मतदान का 94 प्रतिशत वोट भाजपा को पड़ा था। बागेश्वर में भी यह आंकड़ा बेहतर रहेगा। कहा कि लोगों ने आगामी पांच तारीख को होने वाले मतदान की तस्वीर आज ही दिखा दी। अपार संख्या में लोगों का सभा में पहुंचना इसका प्रमाण है। पार्टी बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी। संवाद






चंदन जी की पार्वती के साथ जनता : भट्ट

कांग्रेस प्रत्याशी सत्ता के लिए हर बार बदलता है पार्टी : बहुगुणा

बागेश्वर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की गत खराब बताते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिला। कांग्रेस को हर चुनाव में पाला बदलने वाले व्यक्ति की शरण में जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देती है। यही कारण है कि कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बागेश्वर में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसा। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सत्ता पाने के लिए पाला बदलते रहा है। उन्हें बागेश्वर की जनता से कोई लेनादेना नहीं है। यह बात बागेश्वर की जनता से छुपी नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में हुई सभा को सांसद अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, जिप अध्यक्ष बसंती देव, कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या, नैनीताल की विधायक सरिता आर्य, रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल, वरिष्ठ नेता कुंदन परिहार, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया, अल्मोड़ा के भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, रंजीत दास आदि ने विचार रखे। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष चुनाव प्रभारी शिव सिंह बिष्ट ने किया। संवाद





कांग्रेस नेत्री टम्टा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल


बागेश्वर। कांग्रेस को बागेश्वर में फिर एक झटका लगा है। महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव, बागेश्वर की पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं। 51 लोगों के साथ भाजपा में शामिल टम्टा और उनके समर्थकों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, विधायक सुरेश गढि़या, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, नैनीताल की विधायक सरिता आर्य, रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल, भाजपा जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, महिला नेत्री दीपा आर्या आदि ने स्वागत किया।

सुनीता टम्टा ने कांग्रेस को मौका परस्त बताते हुए कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से खिन्न होकर नेता एक के बाद एक पार्टी छोड़ रहे हैं। सुनीता टम्टा के साथ डॉ. रविंद्र कोहली, महिला कांग्रेस की पूर्व जिला उपाध्यक्ष पार्वती टंगड़िया, पूर्व प्रधान इंद्रा देवी, भावना रावत, उर्वशी गढि़या, पूजा आर्या, जानकी कार्की, दीपांशु टम्टा, देवकी कोहली आदि ने सदस्यता ली।
रेडक्राॅस सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती, बलवंत सिंह रावत, नवीन चंद्र रावत, जीवन लाल टम्टा, सुनील कुमार टम्टा, कमलेश परिहार, दामोदर जोशी, साजन कुमार, चंदन गोस्वामी, समेत 141 अन्य लोगों लोगों ने पार्टी का दामन थामा। संवाद




टम्टा का जाना कांग्रेस की रार की उपज

बागेश्वर। बागेश्वर कांग्रेस में लंबे समय से अनबन सामने आती रही है। बीते 31 मार्च को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद से कांग्रेस में विद्रोह की स्थिति पैदा हो गई थी। प्रमुख महिला नेताओं ने विरोध के स्वर मुखर किए थे और पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। नाराज महिला नेताओं में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव सुनीता टम्टा भी शामिल थीं। कुछ महिला नेताओं को कांग्रेस मनाने में सफल रही, लेकिन टम्टा ने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। वर्ष 2022 के प्रत्याशी रंजीत दास के बाद कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। संवाद







पूर्व पीएम वाजपेयी और मंत्री चंदन दास को दी श्रद्धांजलि


बागेश्वर। भाजपा के मंच पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर याद किया। कहा कि उत्तराखंड राज्य उन्हीं की देन है। स्व. मंत्री चंदन राम दास को भी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed