फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sunil, Chandni paras Wins

सुनील, चांदनी और पारस रहे अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sunil, Chandni  paras Wins
बागेश्वर पीजी कॉलेज में आयोजित खेल महाकुंभ में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार ने बच् - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। अंडर 12 साल के आयु वर्ग में बालक, बालिकाओं की खो-खो, फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी और बीडीओ आलोक भंडारी ने 200 मीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। 200 मीटर की दौड़ में बोहाला के सुनील कुमार, कांडा की चांदनी धपोला प्रथम रहीं। मेडिसन बॉल थ्रो में दफौट के पारस दफौटी प्रथम रहे। वहां युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, जयंत भाकुनी, कुंदन कालाकोटी, महिपाल गढ़िया, संजय खेतवाल, गणेश धपोला, मुकुल भाकुनी, रवींद्र सिंह, पुष्पा धपोला, नीमा वर्मा आदि थे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख, उपप्रमुख ने विजेताओं को पुरस्कृत किया
कपकोट (बागेश्वर)। केदारेश्वर मैदान में हुए खेल महाकुंभ का ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू ने खेलकूद का शुभारंभ किया। दानू समेत वरिष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा और कनिष्ठ उपप्रमुख कविंद्र सिंह गढ़िया ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 60 मीटर की दौड़ में डीकेंद्र सिंह दानू, कोमल गढ़िया, लंबीकूद में रवि बिष्ट, प्रियंका जीते। कबड्डी में असों संकुल की टीम जीती। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कोहली, पीआरडी के ब्लॉक कमांडर कुंदन राम, पीएलवी भूपेंद्र कुमार, गोपाल भंडारी, लीला शाही, कैलाश सिंह गढ़िया, महेश चंद्र, दान सिंह बढ़ती, नर सिंह, मदन राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed