फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sulekh in karuli high school

Bageshwar News: आयुष और पावनी राष्ट्रीय सेमिनार में करेंगे सुलेख का प्रदर्शन

Thu, 19 Oct 2023 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 19 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sulekh in karuli high school
पावनी खेतवाल
बागेश्वर। विद्यार्थियों की सुलेख की बदौलत प्रदेशभर में प्रसिद्धि पाने वाले राजकीय जूनियर हाईस्कूल करूली के दो विद्यार्थियों को 17 से 19 नवंबर तक नैनीताल में प्रस्तावित राष्ट्रीय सेमिनार में भागीदारी का मौका मिल रहा है। इस सेमिनार में बागेश्वर के छात्र आयुष कुमार और छात्रा पावनी खेतवाल समेत कई प्रांतों के 400 नवाचारी शिक्षक-शिक्षार्थी भागीदारी कर रहे हैं। इनके बीच दोनों विद्यार्थी अपनी सुलेख का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

राजूहा करुली के प्रधानाध्यापक नरेंद्र गिरि गोस्वामी ने वर्ष 2018 में विद्यालय में सुलेख और हस्तशिल्प सिखाने के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन शुरू किया था। यह दोनों विद्यार्थी डायट में शिक्षकों के प्रशिक्षक शिविर में भी प्रतिभा चुके हैं। इसलिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा महानिदेशक भी उनकी सुलेख को सराह चुके हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक गोस्वामी ने बताया कि शैलनट संस्था के राष्ट्रीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में आयुश और पावनी को भी स्टॉल लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है। सेमिनार में कविता, लोकगीत, संगीत, वाद्य, नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला, पोस्टर कहानी समेत विभिन्न नवाचारी गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed