फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sukunda Lake Will be Renovated

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सुकुंडा ताल को संरक्षित करने की कवायद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sukunda Lake Will be Renovated
बागेश्वर के पोथिंग गांव के पास स्थित सुकुंडा ताल। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट तहसील के पोथिंग गांव के पास बना सुकुंडा ताल अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि इस ताल में रोजाना देवता स्नान के लिए आते हैं। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से इस ताल में पानी का स्तर कम होने लगा है। जिसे संरक्षित करने के लिए सिंचाई विभाग ने 55 लाख का प्रस्ताव तैयार किया है। ताल के सौंदर्यीकरण और संरक्षण को मुख्यमंत्री ने भी अपनी घोषणा में शामिल किया है।
विज्ञापन

सुकुंडा ताल की दूरी पोथिंग गांव से करीब पांच किमी जबकि जिला मुख्यालय से 38 किमी है। समुद्रतल से करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस ताल के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य की भरमार है। ताल तक पहुंचने के लिए पोथिंग गांव के अलावा दूणी-सुकुंडा मोटर मार्ग से भी जाते हैं। हालांकि वर्तमान में भी ताल तक जाने के लिए कम से कम चार किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। जगथाना गांव से भी सुकुंडा के लिए पैदल मार्ग बना है।
विज्ञापन

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर सुकुंडा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की समय-समय पर मांग उठती रही है। हालांकि संसाधन और शासन-प्रशासन की बेरुखी के कारण इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि अब मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात कौसानी के बराबर ऊंचाई और उसी तरह के प्राकृतिक संसाधनों के बीच बसे सुकुंडा को विकसित करने की पहल होने लगी है। सिंचाई विभाग की ओर से ताल के संरक्षण के लिए 55 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसे जल्द शासन को भेजा जाएगा। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद सुकुंडा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अन्य कदम उठाने का रास्ता भी खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुकुंडा ताल में जलस्तर को रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल होने के चलते इस प्रोजेक्ट का महत्व बढ़ गया है। मतगणना के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाना है। उम्मीद है जल्द ही बजट पारित होगा और ताल के संरक्षण के लिए कार्य शुरू हो जाएगा।
जेएस बिष्ट, ईई, सिंचाई विभाग कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed