{"_id":"5f19db3f8ebc3e63a25dd62d","slug":"sucide-in-sarayu-kapkot-bageshwar-news-hld3908153163","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कपकोट में शराब के नशे में सरयू नदी में कूदा नेपाली, खोजबीन में नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कपकोट में शराब के नशे में सरयू नदी में कूदा नेपाली, खोजबीन में नहीं लगा कोई सुराग
Fri, 24 Jul 2020 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
नदी में कूदा नेपाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के कपकोट में एक नेपाली नागरिक शराब के नशे में सरयू नदी में कूद गया। उसके तेज बहाव में बहने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि नेपाली कपकोट क्षेत्र में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
कपकोट पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे लोगों ने एक व्यक्ति को सरयू नदी में बहते देखा। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट के निर्देश पर उप निरीक्षक सुष्मिता राणा और फायर स्टेशन प्रभारी शत्रुघ्न सिंह, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
टीम ने नदी में काफी दूर तक उसे तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि नदी में कूदने वाला राकम दैलेख (नेपाल) निवासी बताया जा रहा है। उसके एक रिश्तेदार ने बताया है कि उसने शराब पी रखी थी। वह नदी में कूदने की बात कह रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को एक बार फिर तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सरयू में बहे किशोर का नहीं चला कोई पता
बीते 16 जुलाई को सरयू में नहाते समय डूबे जिला मुख्यालय के बिलौना के किशोर का भी पता नहीं चला है। जिला मुख्यालय के बिलौना निवासी रोहित कुमार (16) पुत्र महेश प्रकाश नहाते समय सरयू में बह गया था। उसकी तलाश के लिए बृहस्पतिवार को जिला अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।