फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sucide in Dharamghar

पेड़ लटके मिले युवक और विधवा के शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sucide in Dharamghar
धरमघर/बागेश्वर। धरमघर के बास्ती गांव के जंगल में बास्ती के युवक और विधवा महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई है। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बास्ती गांव से पांच किमी दूर हरीपिंगली जंगल में बुधवार सुबह दस से 11 बजे के बीच एक महिला और युवक के शव चरवाहों ने पेड़ से लटके देखे। मृतक युवक की पहचान हीरा सिंह (29) पुत्र मोहन सिंह और मृतक महिला की पहचान तारा देवी (30) पत्नी स्व. चंचल सिंह के रूप में हुई है। दोनों बास्ती गांव के रहने वाले थे। कांडा के थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने बताया कि बास्ती के प्रधान केदार सिंह महर ने घटना की सूचना दी। इसके बाद उपनिरीक्षक पूरन जोशी और उपनिरीक्षक सुरभि राणा के नेतृत्व में पुलिस बल बास्ती गांव पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रधान ने मृतका के मायके के लोगों के मौके पर पहुंचने तक शव को पेड़ से न उतारने देने की बात कही। पुलिस बास्ती गांव में ही है। मृतका का मायका लाथी गांव में बताया जा रहा है। वहां फोन से संपर्क न होने पर प्रधान गांव के कुछ लोगों के साथ सूचना देने लाथी गांव रवाना हो गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब बृहस्पतिवार को पंचनामे की कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतका के 12 और छह साल के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अविवाहित था और यूपीसीएल में अस्थायी लाइनमैन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed