फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students will do work.

Bageshwar News: उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा आज से, बेहतर परिणाम की उम्मीद में 1964 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Mon, 07 Aug 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 07 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Students will do work.
अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की सोमवार यानि आज से सुधार परीक्षा होगी जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले में 11 परीक्षा केंद्रों में 1964 विद्यार्थी बेहतर परिणाम की उम्मीद में सुधार परीक्षा में शामिल होंगे जिसको लेकर उनमें उत्साह है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर बोर्ड सुधार परीक्षा के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1964 विद्यार्थी पंजीकृत हैं जिसमें हाईस्कूल में 1277 और इंटर में 687 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा को लेकर केंद्रों में परीक्षार्थियों के बैठने के लिए व्यवस्था पूरी करते हुए इसकी सूची चस्पा की गई है। सुधार परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह है। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा की बेहतर तैयारी की है। उम्मीद है कि सुधार परीक्षा से उनके परीक्षा फल में भी सुधार आएगा। संवाद
विज्ञापन




पहले दिन हाईस्कूल की हिंदी की सुधार परीक्षा होगी

अल्मोड़ा। पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी और इंटर में हिंदी, कृषि हिंदी (कृषि भाग दो के लिए), अंग्रेजी, संस्कृत विषयों की सुधार परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 10 से एक बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले विद्यार्थी



पहली बार सुधार परीक्षा हो रही है, जिसकी पूरी तैयारी की है। बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

ऋषि कोरंगा, हाईस्कूल।



परीक्षार्थियों को सुधार परीक्षा का मौका देना उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का बेहतर प्रयास है। इससे अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों का एक साल बचेगा।

प्रांजल कर्नाटक, हाईस्कूल।



भौतिक विज्ञान में सुधार परीक्षा दे रहा हूं। उम्मीद है कि बेहतर परिणाम आएगा। परीक्षा की बेहतर ढंग से तैयारी की है।

राजेश बिष्ट, इंटर।



सुधार परीक्षा के लिए काफी मेहनत की है। भौतिक विज्ञान में सुधार परीक्षा दे रहा हूं। सभी सवालों के जवाब देने का पूरा प्रयास रहेगा।

लोकेश कुमार, इंटर।



कोट- सुधार परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों में सुरक्षित रखा गया है।

अत्रेश सयाना, प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed