फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students made pledge to conserve water

Bageshwar News: विद्यार्थियों को दिलाया जल संरक्षण का संकल्प

Wed, 21 Feb 2024 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 21 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Students made pledge to conserve water
बागेश्वर के रौल्यांना में जल संरक्षण का संकल्प लेते विद्यार्थी। संवाद
बागेश्वर/गरुड़। नदी बचाओ जीवन बचाओ पदयात्रा गोमती नदी के उद्गम स्थल से बैजनाथ पहुंच गई। मंगलवार को पदयात्रियों ने रौल्याना से आगे की यात्रा की। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों और गांवों में गोष्ठी कर विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जल संरक्षण, नदियों, जलस्रोतों को साफ और सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


पदयात्रियों ने राजूहा रौल्यांना, राजूहा पिंगलो में विद्यार्थियों को पारंपरिक जलस्रोतों का भूमिगत जल बचाने में महत्व बताया। ग्रामीणों से अपने-अपने गांव के नौले और धारों को सूखने से बचाने के लिए उनकी नियमित सफाई करने की अपील की। यात्रा मैगड़ीस्टेट, पिंगलो, कंधार, गलई, ग्वाड़पजेणा, घांघली, डंगोली होते हुए बैजनाथ पहुंची। यात्रा के आयोजक डॉ. किशन सिंह राणा ने बताया कि लोग जल संरक्षण की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं। 24 फरवरी को यात्रा का समापन बागेश्वर के सरयू-गोमती संगम पर होगा, लेकिन जल संरक्षण की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर श्याम सिंह किरमोलिया, दीपक रावत, दिनेश सिंह, कृष्ण सिंह बोरा, रूप सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed