फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   students demands for separate College campus

कैंपस की मांग को कॉलेज में ताला

Wed, 20 Feb 2019 11:20 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 20 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
students demands for separate College campus
बागेश्वर डिग्री कालेज में तालाबंदी करते पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बीडी पांडे डिग्री कॉलेज में कई मांगों को लेकर छात्र गुटों का क्रमिक अनशन बुधवार तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने डिग्री कॉलेज में तालाबंदी की। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक अनशन खत्म नहीं करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


बुधवार को कैंपस बनाने की मांग को लेकर एकत्र हुए पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उन्होंने डिग्री कालेज में तालाबंदी की। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां दीपक गस्याल, हरीश मेहरा, गोविंद चंदोला, पूजा फर्स्वाण, विजय परिहार, कुलदीप मेहता, राजेंद्र दानू आदि थे। 
विज्ञापन


उधर अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट के बैनर तले बुधवार को भी क्रमिक अनशन जारी रहा। मनीष और कमलेश कुमार ने अनशन किया। छात्र नेताओं ने कहा कि जब तक जिला और कॉलेज प्रशासन कॉलेज में कुमाऊं केसरी बीडी पांडे की प्रतिमा स्थापना, गर्ल्स हॉस्टल में तैनात पीएसी की अन्यत्र शिफ्टिंग, एससी एसटी छात्रावास में कैंटीन शुरू, गेट से अंदर कालेज भवन तक स्पीड ब्रेकर बनाने, दूरस्थ इलाकों से आ रहे विद्यार्थियों के लिए मुफ्त बस पास दिलाने की मांगें पूरी नहीं होगी तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। वहां शशांक वर्धन, राजेंद्र, सतीश, महेंद्र  सिंह, सुशील, मुकेश आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed