{"_id":"65302d3c9390786c970720c4","slug":"student-union-elections-will-be-held-for-the-first-time-in-bd-pandey-campus-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2106-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बीडी पांडेय परिसर में पहली बार होंगे छात्रसंघ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बीडी पांडेय परिसर में पहली बार होंगे छात्रसंघ चुनाव
विज्ञापन
बागेश्वर के बीडी पांडेय परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चर्चा करते विद्यार्थी। संवाद
बागेश्वर। छात्रसंघ चुनाव पांच नवंबर से पहले कराने की घोषणा होते ही बीडी पांडेय परिसर के साथ ही जिले के डिग्री कॉलेजों में हलचल तेज हो गई है। विभिन्न छात्र संगठनों के दावेदार चुनाव जीतने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। बागेश्वर परिसर बनने के बाद पहली बार छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं।
बीडी पांडेय परिसर जिले का सबसे बड़ा उच्चशिक्षा का शिक्षण संस्थान है। विद्यार्थियों, छात्र नेताओं के साथ ही राजनीतिक दलों की निगाहें भी परिसर के छात्रसंघ चुनाव पर लगी हैं। बुधवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के बीडी पांडेय परिसर में विद्यार्थी छात्रसंघ चुनाव की चर्चा में व्यस्त दिखे। इधर बीडी पांडेय परिसर के साथ ही कपकोट, कांडा, गरुड़, दुगनाकुरी महाविद्यालय में भी छात्रसंघ चुनाव होने हैं। वहां भी छात्र नेताओं की सक्रियता बढ़ने लगी है। संवाद
छात्र संगठन चुनाव के लिए तैयार
बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आशीष कुमार का कहना है कि संगठन छात्रसंघ चुनाव के लिए तैयार है। विद्यार्थी परिषद छात्रसंघ चुनाव में एक बार फिर सफलता हासिल करेगा। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कमलेश गढि़या कहते हैं कि संगठन छात्रसंघ चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगा। बागेश्वर परिसर के साथ ही जिले के महाविद्यालयों के छात्रसंघ में संगठन का दबदबा रहेगा। संवाद