फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   student union elections

छात्रसंघ चुनाव के रंग में रंगने लगे कॉलेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
student union elections
हाथ जोड़कर छात्र-छात्राओं से समर्थन की अपील करता दावेदार। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/रानीखेत। छात्र संघ चुनाव की तिथि निर्धारित होने के बाद कॉलेजों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। संभावित उम्मीदवारों ने जगह जगह बैनर पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। कक्षाओं में जाकर संभावित उम्मीदवार वोटर छात्र छात्राओं को जमकर लुभाने का प्रयास करने लगे हैं। चुनाव को लेकर छात्र छात्राओं में भी खासा उत्साह है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस भी निरंतर कमर कस रही है। छात्र संघ किस तरह का हो इस को लेकर छात्र छात्राओं से वार्ता हुई तो उन्होंने अपनी बेबाक राय रखी।
विज्ञापन

कैसा नेता चाहिए छात्र-छात्राओं को
कॉलेज की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाना चाहिए। समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों को हर साल आंदोलन करना पड़ता है। समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करने की व्यवस्था होनी चाहिए। - सुंदर दानू, बागेश्वर
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव में उसी प्रत्याशी को वोट दूंगी जो समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने वाला हो। चुनाव से पहले सब समस्याओं के समाधान की बात कहते हैं। लेकिन बाद में कोई काम नहीं होता है। - दीपा, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में अराजकता फैलाने वाले छात्र नेताओं के चुनाव लड़ने पर पूरी तरह रोक लगाई जानी चाहिए। छात्र नेताओं की अराजकता से कई बार कॉलेज का माहौल खराब होता है। इनपर कार्रवाई होनी चाहिए। - सूरज जोशी, बागेश्वर
महाविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली छात्र-छात्राओं पर जबरन थोपी गई थी। शासन द्वारा इसे समाप्त करने की घोषणा से विद्यार्थियों को राहत मिली है। भविष्य में पुरानी व्यवस्था के तहत ही परीक्षा कराई जाए। - ममता दुबड़िया, बागेश्वर
- इस बार महाविद्यालय की समस्याओं का वास्तव में निदान कराने वाले प्रतिनिधि को देखना चाहेंगे। चुनाव के वक्त अधिकांश उम्मीदवार सब्जबाग दिखाते हैं और काम धाम कुछ होते नहीं हैं। -यश पांडे, रानीखेत।

-छात्र संघ को छात्र छात्राओं के हित में काम करना चाहिए, एडमिशन सहित तमाम अन्य आवश्यकीय कार्यों में उनका सपोर्ट करना चाहिए। जो भी वायदे किए जाते हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास करे। - हेमराज, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed