फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Student returning from tuition scorched by current

ट्यूशन से लौट रहा छात्र करंट से झुलसा

Tue, 28 May 2019 01:50 AM IST
दीपक नेगी बागेश्वर
बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 28 May 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Student returning from tuition scorched by current
घायल बालक। - फोटो : अमर उजाला
हाईटेंशन लाइन के ट्रांसफार्मर की सपोर्टिंग वायर में फैले करंट की चपेट में आने से आठ साल का मासूम झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


आठ वर्षीय प्रियांशु पुत्र जगदीश कांडपाल निवासी भयु सोमवार सुबह ट्यूशन पढ़कर अपनी मां मीरा देवी के साथ लौट रहा था। इस दौरान वह पशु चिकित्सालय के पास स्थित ट्रांसफार्मर की सपोर्टिंग वायर में फैले करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने झुलसे बच्चे को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। सोमवार देर शाम जगदीश कांडपाल ने कोतवाली में ऊर्जा निगम के खिलाफ तहरीर सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 वाहन स्वामी की सूझबूझ से बच गई जान 
हादसे में मासूम के कपड़े बुरी तरह जल गए थे और शरीर से चिपके हुए थे। इस पर वाहन स्वामी ने सूझबूझ दिखाते हुए कपड़े फाड़कर फेंक दिए। बाद में वाहन स्वामी बच्चे को कपकोट सीएचसी लेकर पहुंचा।  

मैं बैठक में शामिल होने देहरादून आया हूं। मामला संज्ञान में नहीं है। एसडीओ को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। - भाष्कर पांडे, ईई, ऊर्जा निगम बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed