{"_id":"5a91a3264f1c1b2d068b86dc","slug":"student-leaders-lock-in-bageshwar-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं ने बागेश्वर कॉलेज में तालाबंदी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेताओं ने बागेश्वर कॉलेज में तालाबंदी की
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
छात्र नेताओं ने बागेश्वर कॉलेज में तालाबंदी की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक तालिकाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी। तालाबंदी के कारण महाविद्यालय में पठन-पाठन व कार्यालयी कार्य बाधित रहे। छात्र नेताओं ने अंक तालिकाओं में सुधार नहीं किए जाने तक तालाबंदी जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शनिवार को छात्र संघ उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने महाविद्यालय के कार्यालय और विभिन्न कक्षाओं में ताले डाल दिए। इस अवसर पर आयोजित सभा में छात्र नेताओं ने कहा कि कुछ वर्षों से अंक तालिकाओं में गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
अंक तालिकाओं में गलती के कारण विद्यार्थियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। जब तक अंकतालिकाओं में गड़बड़ी दूर नहीं की जाती है महाविद्यालय में तालाबंदी जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को महाविद्यालय में तालाबंदी के कारण कार्यालयी कार्य और कक्षाओं में पठन-पाठन नहीं हो सका। तालाबंदी करने वालों में तनुज कर्म्याल, कोषाध्यक्ष मनोज धपोला आदि छात्र नेता शामिल थे।