फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Strike of postal workers begins on 19-point demands

19 सूत्रीय मांगों को लेकर डाक कर्मियों की हड़ताल शुरू

Tue, 08 Jan 2019 10:38 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: Almora desk Updated Tue, 08 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Strike of postal workers begins on 19-point demands
बागेश्वर में डाक घर में प्रदर्शन करते डाक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

डाक कर्मियों ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल शुरू की है। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर हड़ताल से कामकाज पूरी तरह ठप रहने के कारण लोगों को परेशानी हुई।  

विज्ञापन


अखिल भारतीय कर्मचारी संघ ग्रुप सी और पोस्टमैन एमटीएस की ओर से  मंगलवार को चौक बाजार स्थित डाकघर के डाक कर्मियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू हो गया। हड़ताल से कामकाज पूरी तरह चौपट रहा। डाकघर से चिट्ठी वितरण, आरडी, एमआईएस वगैरह में भी काम काज नहीं हो सका। 
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से सभी संवर्गों के रिक्त पदों पर भर्ती, नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी बहाल करने, सीएसआई और आरआईसीटी लागू होने के बाद बनी समस्याओं का समाधान, कमलेश चंद्रा की सकारात्मक  सिफारिशों को लागू करने, डाकघरों में पांच दिन का सप्ताह लागू करने, एमएसीपी के लिए वेरी गुड के बेंच मार्क को समाप्त करने समेत 19 सूत्रीय मांगों को लटकाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां केआर चूनेरा, पीएस नेगी, सीएसएस मेहता, प्रमोद कांडपाल, अंकिता पांडे, शंकर नाथ, नरेंद्र नेगी, जगदीश बनकोटी, मोहन पांडे, नंदा बल्लभ पंत, लकीर रहमान, प्रेम नाथ आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed