{"_id":"57cb15524f1c1bd53f2cb1ce","slug":"strike-of-non-teaching-staff-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में शिक्षणेतर कर्मचारियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में शिक्षणेतर कर्मचारियों की हड़ताल
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में शिक्षणेतर कर्मचारियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेतर कर्मचारियों को ग्रेड पे और एसीपी का लाभ देने की मांग को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारियों का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आंदोलित कर्मचारियों ने धरना स्थल पर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सीईओ कार्यालय परिसर में चल रहे धरने के मौके पर आयोजित सभा में आंदोलित कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन को 19 दिन का समय हो चुका है, लेकिन शासन-प्रशासन उनके आंदोलन की अनदेखी कर रहा है। यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया जाता है तो उन्हें उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
शनिवार को धरना देने वालों में अध्यक्ष योगेश कांडपाल,मंत्री त्रिलोक खेतवाल, प्रकाश कनवाल, शंकर गिरि, जगदीश गिरि, गोकर्ण शाही, युवराज सिंह, राजेश कुमार, विनय जोशी, शंकर गोस्वामी, करन सिंह, सुरेश चंद्र, सुरेश कालाकोटी, रामसिंह, कैैलाश जोशी आदि कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन