फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Storm Creates Mess In Bageshwar

आंधी से चलकाना में मकान की छत उड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Storm Creates Mess In Bageshwar
कपकोट के चलकाना में आंधी से उड़ी छत का मुआयना करते जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के चलकाना में आंधी से मकान की छत उड़ गई। प्रभावित परिवार के लिए रहने की समस्या पैदा हो गई है। मकान के गौशाला में 76 बकरी, भैंस, बैल पाल रखे थे। जानवरों के कमरे की छत भी उड़ गई।
विज्ञापन

शनिवार की शाम क्षेत्र में तेज आंधी और तूफान आया था। चलकाना निवासी दान सिंह पुत्र अमर सिंह के घर और गोशाला की छत उड़ गई। मकान में उनका 10 लोगों का संयुक्त परिवार रहता है। हादसे के समय गोशाला में 72 बकरियां, दो भैंस और दो बैल थे। छत उड़ने से प्रभावित परिवार को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी। यह परिवार बकरी पालन से परिवार का भरण-पोषण करता है। राजस्व विभाग की टीम ने रविवार की सुबह गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने चलकाना पहुंचकर प्रभावित परिवार से मुलाकात की। क्षति का जायजा लिया। जिपं अध्यक्ष और प्रमुख ने सरकार और प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गरुड़ में 15, कपकोट में 10 और बागेश्वर में पांच एमएम बारिश हुई
बागेश्वर। बागेश्वर में एक बार फिर बारिश हुई। बारिश के कारण गोमती के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। नदी का जल मटमैला हो गया है। सरयू का जलस्तर भी बढ़ा है।
बागेश्वर में अप्रैल मध्य से लगातार बारिश हो रही है। लगभग हर दिन जिले के किसी न किसी हिस्स में बारिश हो रही है। शनिवार की रात को गरुड़, कपकोट और बागेश्वर क्षेत्र में बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार गरुड़ में 15 एमएम, कपकोट में 10 एमएम और बागेश्वर में पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के कारण तापमान में काफी कमी आ गई है। अन्य वर्षों में मई के अंत में प्रचंड गर्मी पड़ती थी। घाटी वाले इलाकों में तापमान 32 डिग्री से अधिक पहुंच जाता था। इन दिनों 16-17 डिग्री से अधिक तापमान नहीं पहुंच रहा है।
अप्रैल, मई में लगातार बारिश होने से लोग भी अचंभित हैं। सुबह अमूमन आसमान साफ रहता है। दोपहर बाद बादल घिरने लगते हैं। जिले के किसी न किसी हिस्से में बारिश होने लगती है। मई में बारिश खंडवृष्टि के तौर पर देखने को मिल रही है। किसी दिन गरुड़, तो कभी कपकोट, कभी जिला मुख्यालय में बारिश हो रही है। कभी सभी इलाकों में एक साथ बारिश हो रही है।

कौसानी और बैजनाथ में तेज बारिश
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग की नालियां बंद होने से बारिश का पानी कई दुकानों में प्रवेश करने से दुकानदारों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कौसानी, बैजनाथ, गरुड़,डंगोली, गागरीगोल में दोपहर बाद आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed