फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Stop the absence of three absent employees

तीन अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोका

Mon, 27 Nov 2017 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 27 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन

एडीएम राहुल गोयल ने सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

एडीएम गोयल ने बताया कि सोमवार को एआरटीओ कार्यालय के प्रवर्तन सिपाही देवेंद्र सिंह, पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार, प्रवर सहायक यतीश तिवारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित तीनों कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। चालू वित्तीय वर्ष की आकस्मिक अवकाश पंजिका ठीक नहीं मिली। बायोमीट्रिक मशीन खराब मिली। भ्रमण पंजिका का अप्रैल 2017 से उपयोग नहीं किया गया था।
विज्ञापन


एडीएम ने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को यथाशीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में वरिष्ठ सहायक निश्चय जोशी उपस्थित थे। इसके बाद एडीएम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय आरे का किया निरीक्षण किया। उन्होंने सीआरसी सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। वहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। वहां प्रशासनिक अधिकारी दिनेश खेतवाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed