फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Stone in Bageshwar Car

Bageshwar News: बागेश्वर में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव के वाहन पर गिरा पत्थर, हादसा बचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Stone in Bageshwar Car
बागेश्वर के झूनी में जिपं अध्यक्ष की कार पर गिरा पत्थर। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। क्षेत्र भ्रमण से लौट रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव के वाहन पर शुक्रवार की शाम को पहाड़ी से पत्थर गिर गया। पत्थर लगने से वाहन का फ्रंट शीशा टूट गया। गनीमत यह रही कि वाहन में सवार किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को जिपं अध्यक्ष बसंती देव क्षेत्र भ्रमण से बागेश्वर लौट रहीं थीं। उनका वाहन जैसे ही झूनी के पास पहुंचा तो पहाड़ी में चर रही बकरियों के चलने से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। एक पत्थर जिपं अध्यक्ष की कार के फ्रंट शीशे पर आ गिरा। चालक की साइड गिरे पत्थर से शीशा टूट गया। कार में सवार जिपं अध्यक्ष, चालक अर्जुन कुमार को कोई चोट नहीं आई। जिपं अध्यक्ष दूसरे वाहन से बागेश्वर लौटीं।
विज्ञापन

अड़ौली में वाहन पलटा, चार घायल
बागेश्वर। हल्द्वानी से मुनस्यारी जा रहा पिकअप अड़ौली के पास सड़क पर पलट गया। वाहन में सवार दिलशाद अहमद (40) पुत्र लतीफ निवासी सहारनपुर, सलमान अहमद (23) पुत्र इकराम अहमद निवासी सहारनपुर, सुहेल (19) पुत्र इशहाक निवासी सहारनपुर, मुस्कान (16) पुत्र नूर हसन निवासी सहारनपुर घायल हो गए। बताया जा रहा रहा है कि वाहन की कमानी का बोर्ड टूटने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में मृत मिला बराती
बागेश्वर। नैनीताल से विवाह समारोह में शामिल होने आए नैनीताल के युवक का शव नगर के एक होटल के कमरे से बरामद हुआ है। होटल स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल निवासी तरुण साह (30) पुत्र राजेश साह अपने तीन दोस्तों के साथ माल रोड स्थित एक होटल में रुका था। यह लोग विवाह समारोह में शामिल होने बागेश्वर आए थे। विवाह की रस्म पूरी होने के बाद सभी होटल के कमरों में चले गए। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उसके तीन साथी नैनीताल को चले गए। होटल कर्मी कमरे की सफाई करने गया। उसने तरुण उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। होटल कर्मी ने इसकी जानकारी होटल स्वामी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि सुबह होटल से निकले युवकों को भी बुलाया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जामकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed