फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   State employees landed on the road for 22 point demands

22 सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरे राज्य कर्मचारी

Mon, 25 Sep 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 25 Sep 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
State employees landed on the road for 22 point demands
विकास भवन में धरना देते राज्य कर्मचारी परिषद के कार्यकर्ता।  - फोटो : amar ujala

वेतन विसंगति व सातवें वेतनमान का लाभ देने सहित 22 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। विकास भवन में धरना देने के बाद मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। 

विज्ञापन


वेतन विसंगति दूर करने, एसीपी के अंतर्गत प्रोन्नत वेतनमान की पूर्व व्यवस्था को बहाल करने, सातवें वेतनमान के अंतर्गत केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह भत्ते एवं एरियर का भुगतान करने, बायोमेट्रिक व्यवस्था से फील्ड कर्मचारियों को मुक्त रखने सहित 22 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारी सोमवार को सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर विकास भवन परिसर में धरना दिया। परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पंत ने कहा कि लंबे समय से परिषद की मांगें लंबित हैं। आंदोलन करने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री कैलाश भट्ट ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, संघर्ष जारी रखा जाएगा। इसके बाद परिषद के पदाधिकारियों ने सीडीओ के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा।


धरना प्रदर्शन करने वालों में पीएस परिहार, गोकुल रावत, केडी जोशी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, बीसी उपाध्याय, आन सिंह, श्याम सिंह चम्याल, राजन फर्त्याल सहित कृषि, उद्यान, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुपालन, वन, लघु सिंचाई, बाल विकास सहकारिता आदि विभागों के कर्मचारी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed