{"_id":"8c2ab4e92ffcce45df2e3da01065b0bf","slug":"starting-in-paldi-devi-bhagwat-katha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालड़ी में देवी भागवत कथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालड़ी में देवी भागवत कथा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफलीगैर के जनोटी पालड़ी स्थित देवी मंदिर में श्रीमद्देवी भागवत कथा शुरू हुई। कथावाचक व्यास गोपाल कृष्ण जोशी ने कहा कि भारतीय समाज में महिला को पौराणिक काल से ही मां का सम्मानजनक दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन
महिलाओं ने हर काल में अपनी कार्यक्षमता का परिचय दिया है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों के खिलाफ एकजुटता का आह्वान किया। देवी कथा की शुरुआत करते हुए उन्होंने पौराणिक काल के अनेक प्रसंग सुनाए।
विज्ञापन
उन्होंने देवी के विविध रूपों की चर्चा की। जोशी ने कहा कि समाज को बुरे लोगों ने बचाने के लिए देवी के अनेक अवतार लिए। उन्होंने कहा कि नारी ने वीरता, पराक्रम, त्याग की मिसालें पेश की।
विज्ञापन
नारी आज भी हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही है। उन्होंने लड़की को बोझ समझने की प्रवृति को सामाजिक विकृतियों का परिणाम बताया।
कन्या भ्रूण हत्या को धार्मिक दृष्टि से भी जघन्य अपराध बताते हुए बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। वहां कार्यक्रम के मुख्य आयोजक नंदन सिंह जनौटी, गोपाल जनौटी, एडवोकेट दिग्विजय जनौटी, पूर्व प्रधान रवि करायत, हरीश जनौटी थे।