{"_id":"5b7ef76642c792466154469b","slug":"start-of-construction-of-rail-line-without-repeated-withdrawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन का निर्माण शुरू हुए बगैर पीछे न हटने का दोहराया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन का निर्माण शुरू हुए बगैर पीछे न हटने का दोहराया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में क्रमिक अनशन में बैठे रेल आंदोलनकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर- बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर यहां चल रहा क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने पुरातन मांग को लेकर केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा की बेरुखी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने रेल लाइन का निर्माण शुरू हुए बगैर वह पीछे नहीं हटने का अपना संकल्प दोहराया।
तहसील परिसर में चल रहे इस आंदोलन के अंतर्गत बृहस्पतिवार को चौखुटिया के राज्य आंदोलनकारी पूरन मेहरा, गरुड़ के महेश पांडे और मजियाखेत के डॉ. दिनेश लोहनी क्रमिक अनशन पर बैठे। संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा बुधवार की देर सायं केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा आंदोलन स्थल पर आए। आंदोलनकारियों ने उनका स्वागत कर ज्ञापन सौंपा और रेलमार्ग के निर्माण के लिए बजट शीघ्र मंजूर करने की मांग की। लेकिन मंत्री का रवैया मांग को लेकर सकारात्मक नहीं रहा।
वक्ताओं ने कहा कि जब तक रेल लाइन का निर्माण शुरू हो नहीं जाता तब तक संघर्ष की धार कमजोर नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर संरक्षक एडवोकेट गोविंद भंडारी, डीआरआर्य, हयात सिंह मेहता, सरस्वती गैलाकोटी, बंशीधर जोशी, पूरन मेहरा, संघर्ष समिति के महासचिव खड़क राम आर्य, संयोजक डुंगर सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, कनिष्ठ ब्लाक उप प्रमुख सुनीता टम्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, राधा नेगी, इंद्रा जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद थे।