फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SSB team leaves for mountaineering

एसएसबी ग्वालदम का दल पर्वतारोहण के लिए रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
SSB team leaves for mountaineering
एसएसबी ग्वालदम से पर्वतारोहण के लिए उत्तरकाशी रवाना हुआ दल। - फोटो : BAGESHWAR
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ग्वालदम के 14 सदस्यों का दल उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री ग्लेशियर में स्थित भागीरथी-2 पर्वत चोटी पर आरोहण के लिए रवाना हो गया है। इसका नेतृत्व पर्वतारोही एवरेस्ट विजेता सुबोध कुमार चंदोला कर रहे हैं। एवरेस्ट विजेता हवलदार विनोद सिंह नेगी उनके सहयोगी हैं। 13, 14 अक्तूबर तक चोटी पर पहुंचने का लक्ष्य रखा है। यह दल 28 अक्तूबर तक लौटेगा।
विज्ञापन

रविवार को एसएसबी प्रशिक्षण संस्थान ग्वालदम के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में कमांडेंट महेश कुमार ने लीडर सुबोध को तिरंगा और बल का ध्वज प्रदान किया। बताया कि यह दल श्रीनगर गढ़वाल, उत्तरकाशी, गंगोत्री तक बस से जाएगा। पैदल यात्रा एक अक्तूबर से शुरू होगी। गंगोत्री, भोजवासा, नंदन वन होकर 4040 मीटर की ऊंचाई पर आधार शिविर बनाया जाएगा। उसके बाद दो एडवांस बेस कैंप भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

दल में हवलदार नरेंद्र सिंह, आरसी चंद्रशेखर फुलारा, आरसी प्रमोद कुमार, महिला पर्वतारोही आरसीएस विनोदिनी, आरसी मंगरिता टोपो, आरसी विनीता राय, आरसी बबीता विषई शामिल हैं। इस दल के साथ डिप्टी कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार, आरक्षी मेडिकल एसआई संजीव कुमार, सत्यप्रकाश सती, भोजन प्रबंधक रंजीत सिंह भी गए हैं। दोनों के नेतृत्व में यह दल वर्ष 2017 में माउंट कामेट, माउंट सैफी, वर्ष 2018 में माउंट गंगोत्री वन पर भी आरोहण कर चुका है। एसएसबी की महिला पर्वतारोही अगले साल माउंट एवरेस्ट पर भी जाएंगी। महिला पर्वतारोहियों की तैयारी के लिए यह अभियान तीन साल से चलाया जा रहा है। इसी कारण अभियान दल में चार महिलाएं शामिल हैं। इस मौके पर संजय बहादुर चंद, डॉ. सुनील कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी आरडीएस रावत, डिप्टी कमांडेंट राम विशाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed