फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sports Festival in bageshwar

खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sports Festival in bageshwar
बागेश्वर के राइंका काफलीगैर में हुए खेल महाकुंभ में ऊंची कूद लगाता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। जिले में इन दिनों न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को राइंका बोहाला, राइंका काफलीगैर और राइंका सौंग में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखाया।
विज्ञापन

राइंका बोहाला में आयोजित न्याय पंचायत बोहाला के खेल महाकुंभ का शुभारंभ जिपं. सदस्य चंदन सिंह रावत पीटीए अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत और ग्राम प्रधान पूरन सिंह असवाल ने किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में आयोजित 600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में नवीन कुमार और बालिका वर्ग में भागीरथी ने पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। राइंका काफलीगैर में आयोजित सैंज न्याय पंचायत की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष नीमा देवी, प्रधान प्रतिनिधि नंदन सिंह करायत और प्रभारी प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने किया। अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलकूद में भागीदारी की। प्रतियोगिता में अर्जुन सिंह भाकुनी और अखिलेश असवाल निर्णायक रहे।
विज्ञापन

कपकोट के राइंका सौंग में आयोजत न्याय पंचायत लोहारखेत के खेल महाकुंभ का प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह ने शुभारंभ किया और राइंका नाचती के प्रधानाचार्य दयाल कुमल्टा ने अध्यक्षता की। प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सौंग की टीम विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता पंकज कुमार कोहली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 14 बीजीएस 08 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed