फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SPO of Lumpy Virus

जिले की सीमा पर होगी बाहर से आने वाले पशुओं की चेकिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
SPO of Lumpy Virus
बागेश्वर। प्रदेश में कई जिलों में गोवंश में लंपी वायरस के लक्षण मिलने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में बाहर से लाए जाने वाले पशुओं की सीमा पर चेकिंग की जाएगी। स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र दिखाने के बाद ही पशु को जिले में लाने और परिवहन की अनुमति मिलेगी। वहीं, नगर निकायों और जिला पंचायत को नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में मक्खी और मच्छरों को खत्म करने के लिए कीटनाशक का छिड़काव और फॉगिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लंपी वायरस का प्रकोप पूरे देेश के साथ प्रदेश में भी फैल रहा है। जिले में अब तक संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। लंपी के खतरे को देखते हुए डीएम रीना जोशी ने जिले की सीमाओं पर बनी चौकियों को बाहर से लाए जाने वाले पशुओं की निगरानी के लिए वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। बाहर से पशु लाने वाले वाहनों को पशुपालन विभाग के राजकीय पशु चिकित्सालयों पर नियुक्त क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी की ओर से पशु के संक्रामक रोग से मुक्त स्वस्थता का प्रमाण पत्र दिखाना होगा, तभी पशु को जिले में प्रवेश और परिवहन की अनुमति दी जाएगी। डीएम ने शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत को बीमारी के संवाहक मक्खी, मच्छरों के उन्मूलन के लिए नियमित रूप से कीटनाशक का छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आर चंद्रा ने बताया कि जिले में पशुओं को लंपी वायरस संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालकों को जरूरी सावधानियां बरतने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed