बागेश्वर: व्यापारी के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोपी सिपाही निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर के कपकोट में व्यापारी के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोपी सिपाही को पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने निलंबित कर दिया है। सिपाही के खिलाफ कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच डीएसपी संगीता को सौंप दी है।
कपकोट निवासी राजेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को कपकोट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सोमवार की रात कपकोट थाने का सिपाही पवन कुमार उनके घर में घुस गया। उसने उनके साथ मारपीट की। बीच बचाव करने मां सरस्वती देवी आई तो वह धक्का लगने से गिरकर चोटिल हो गईं।
उनके भाई खुशाल राम और प्रकाश चंद्र को भी सिपाही ने मारा। आरोप है कि सिपाही घटना के समय शराब के नशे में था। बताया कि रात को ही घटना की सूचना उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार और डीएसपी संगीता को दी।
दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने महिला को अपने वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने कहना है कि पुलिस कर्मियों की ऐसी हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिससे कि पुलिस की छलि खराब हो।
दरोगा को किया आफिस अटैच
जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल को पत्र सौंपकर कपकोट थाने में तैनात उप निरीक्षक अकरम खान लोगों को बेवजह परेशान करते हैं। वह गोलना में स्थित स्टोनक्रशर में जाकर मजदूरों को डरा-धमका रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने बताया कि दरोगा को एसपी कार्यालय में अटैच कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।