{"_id":"c8be49c5145a3161ed9f72cde5e393d2","slug":"sony-president-executive-secretary-and-treasurer-were-sah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनी अध्यक्ष, अधिकारी सचिव और साह बने कोषाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनी अध्यक्ष, अधिकारी सचिव और साह बने कोषाध्यक्ष
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 08 Sep 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर व्यापार मंडल के विभिन्न पदों के लिए पड़े मतों की गणना रविवार देर रात शांतिपूर्वक निपट गई। व्यापार मंडल के लिए हरीश सोनी अध्यक्ष, देवेंद्र अधिकारी सचिव और आलोक साह उर्फ नूतन कोषाध्यक्ष चुने गए। खुशी में झूमे समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
नगर व्यापार मंडल के छह पदों के लिए मतदानस्थल नगर पालिका परिषद में मतदान हुआ। यहीं रविवार देर रात करीब 11 बजे मतगणना पूरी हुई। अध्यक्ष पद के लिए हरीश सोनी अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
उन्हें 304 मत मिले उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कैलाश परिहार को 293 मत जबकि इसी पद के तीसरे प्रत्याशी दीवान सिंह मलड़ा को 215 मत मिले। इस पद पर 10 मत अवैध मिले।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद पर गौरव कठायत विजयी रहे उन्हें कुल 289, दूसरे प्रत्याशी नरेश उप्रेती को 187, तीसरे प्रत्याशी हेम चंद्र जोशी को 174जबकि चौथे प्रत्याशी दयाल लुम्याल को 115 मत मिले।
इस पद पर 57 मत अवैध मिले। महिला उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी किरमोलिया विजयी रहीं उन्हें सर्वाधिक 510 मत जबकि दूसरी प्रत्याशी रीता थापा को 254 मत मिले। 58 मत अवैध मिले।
देवेंद्र अधिकारी सचिव चुने गए उन्हें कुल 384 मत, दूसरे प्रत्याशी कैलाश जोशी को 188 मत, तीसरे प्रत्याशी ललित बिष्ट को 139 मत जबकि चौथे प्रत्याशी महेश पंत को 58 ही मत पड़े।
53 मत अवैध मिले। सह सचिव पद के लिए अनुज साह विजयी रहे उन्हें कुल 438 मत जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गिरीश भरड़ा को 337 मत मिले। 47अवैध मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर आलोक साह उर्फ नूतन विजयी रहे उन्हें कुल 483 मत जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भास्कर सिंह को 289 मतों पर संतोष करना पड़ा। इस पद पर 50 मत अवैध मिले।
चुनाव और मतगणना को संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से तहसीलदार पदम सिंह मेहरा चुनाव पर्यवेक्षक, मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ व्यापारी उमेश साह, पीठासीन अधिकारी सुरेश लाल साह, मुख्य गणना अधिकारी बृज किशोर वर्मा थे। इधर अध्यक्ष पद के लिए दूसरे नंबर पर रहे कैलाश परिहार ने सभी के सहयोग का आभार जताया है।
चुनाव संपन्न कराने में चुनाव सह प्रभारी नवीन साह समेत कुल 30 वरिष्ठ व्यापारियों का विशेष सहयोग रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी उमेश साह ने चुनाव संपन्न कराने में दिए गए सहयोग के प्रति डीएम बीएस मनराल, एसपी एनएस नपलच्याल और व्यापारियों के सहयोग के प्रति आभार जताया।