{"_id":"5b70774d42c7927c547842bb","slug":"son-of-senior-nazir-dug-in-river-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबा वरिष्ठ नाजिर का पुत्र, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबा वरिष्ठ नाजिर का पुत्र, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 12 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम कार्यालय बागेश्वर में तैनात वरिष्ठ पुत्र की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव घटना स्थल से दो किलोमीटर सीमार में गोमती नदी के किनारे से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार डीएम कार्यालय बागेश्वर में तैनात वरिष्ठ नाजिर चंदन सिंह मेहरा का परिवार थाना क्षेत्र बैजनाथ के सीर गांव में रहता था। चंदन सिंह का पुत्र दीपक मेहरा (12)खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ में नौवीं कक्षा में अध्ययनरत था। शनिवार को स्कूल से घर लौटने के बाद दीपक खेलने चला गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रात भर उसकी खोजबीन की। रविवार को सुबह गोमती नदी के किनारे सिमार के पास कुछ लोगों ने एक शव देखा। सूचना मिलते ही थाना बैजनाथ पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सीर के ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है।
थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल ने बताया कि दीपक की मौत नदी के तेज बहाव के चलते डूबने से हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार दीपक घर का इकलौता चिराग था। डीएम रंजना राजगुरु, तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट कानूनगो रजिस्टार दयाल गिरी, देश दीपक वर्मा, कानूनगो त्रिभुवन बोरा, डीएम कार्यालय के कर्मचारियों एवसं खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ के बच्चों और शिक्षकों ने घटना पर दुख जताया है।