फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Son Of Bhojanmta Donates One Lakhs to school

जिस विद्यालय में मां रही भोजनमाता, उसके विकास में खर्च किए एक लाख रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Son Of Bhojanmta Donates One Lakhs to school
मोहित जोशी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। समाज के लिए कुछ करने का जज्बा किसी से सीखा नहीं जाता, यह भाव मन के भीतर होना बेहद जरूरी है। अमस्यारी गांव के युवा मोहित जोशी ने इस बात को चरितार्थ किया है, जिस स्कूल में उनकी मां कभी भोजन माता के पद पर काम करती थीं, उसी स्कूल के विकास में मोहित ने 1.15 लाख रुपये खर्च किए। अटल आदर्श विद्यालय राइंका अमस्यारी से हाईस्कूल तक की पढ़ाई करने वाले मोहित ने अपने कार्य से शिक्षार्थ आइए, सेवार्थ जाइए के वाक्य को साकार किया है।
विज्ञापन

वर्तमान में दिल्ली निजी कंपनी में कार्यरत मोहित का बचपन बेहद गरीबी में बीता था। उनके पिता स्व. खीमानंद जोशी के निधन के बाद उनकी माता पुष्पा देवी ने राइंका अमस्यारी में भोजनमाता के रूप में कार्य करते हुए अपने बच्चों की परवरिश की। मोहित ने भी इसी स्कूल से वर्ष 2010 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। मां के दिए संस्कार और विद्यालय के प्रति लगाव स्कूल छोड़ने के बाद भी मोहित के मन में रहा। शिक्षा पूरी करने के बाद जब उन्हें दिल्ली में एक निजी कंपनी में अच्छी नौकरी मिलने के बाद वह अपनी मां को भी साथ ले गए। प्रभारी प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मोहित ने विद्यालय के विकास में योगदान देने की इच्छा जताई। विद्यालय प्रशासन ने उनसे खेल मैदान के चौड़ीकरण का आग्रह किया, जिसे मोहित ने सहर्ष स्वीकारा और वर्तमान में उनकी सहायता से मैदान का चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

अमस्यारी के ग्रामीणों का भी मिला सहयोग
बागेश्वर। राइंका अमस्यारी के विकास में अमस्यारी के ग्रामीणों का भी अहम योगदान रहा है। ग्रामीणों की सहायता से विद्यालय के पास वर्तमान में 32 नाली की भूमि है। प्रधानाचार्य नेगी बताते हैं कि पूर्व में 15 नाली जमीन थी, जिसमें केवल पांच नाली स्कूल के नाम पंजीकृत थी। अटल आदर्श विद्यालय की मान्यता के समय ग्रामीणों ने 17 नाली जमीन दान दी और पूर्व की 10 नाली जमीन भी विद्यालय के नाम पंजीकृत करवाई। सभी 27 नाली जमीन की रजिस्ट्री का खर्चा भी ग्रामीणों ने जन सहयोग से वहन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकुल स्तरीय खेलकूद का होता है आयोजन
बागेश्वर। प्रधानाचार्य नेगी ने बताया कि विद्यालय के मैदान में संकुल स्तरीय खेलकूद कराए जाते हैं। पूर्व में मैदान असमतल था, जिससे कुछ परेशानी होती थी। अब मोहित के सहयोग से मैदान समतल और चौड़ा हो गया है। स्कूल के 460 छात्र-छात्राओं के अलावा क्षेत्र के युवाओं को भी खेलकूद और सेना-पुलिस की भर्ती तैयारी के लिए इसका लाभ मिलेगा।

मोहित ने शिक्षा की महत्ता को सही मायनों में साकार किया है। अमस्यारी के ग्रामीणों का भी शिक्षा के प्रति लगाव सराहनीय है। ऐसे कार्य समाज को प्रेरित करने और शिक्षा व बच्चों के विकास में मददगार होंगे।
गजेंद्र सिंह सौन, सीईओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed